Saturday, September 22, 2012
Monday, September 17, 2012
लाजवाब बर्फी
बर्फी लाजवाब है, इतनी कि चाहे जितनी बार इसका लुत्फ उठाएं यह आपका जायका नहीं खराब करेगी। ये सिनेमाई शायरी है। लफ्ज-लफ्ज जज्बों, अहसासों और मोहब्बतों में डूबा हुआ। मोहब्बत की हजारों कहानियां सुनी होंगी आपने, लेकिन बर्फी मोहब्बत की पुख्ता गजल है। इस मोहब्बत को सलाम।
दार्जिलिंग के नजारे लुभाते हैं। इतना कि दिल चाहता है कि आंख बंद करें और वहीं पहुंच जाएं। बारिश की बूंदों को देख उनमें भीग जाने का मन करता है। रात के कुछ सीन तो इतने बेहतरीन हैं कि पूछो मत। लगता है जैसे किसी जादूनगरी में पहुंच गए हैं।
और हां, सबसे खास हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका के हुस्न के कई रंग हम
देख चुके हैं, लेकिन जितनी प्यारी और मासूम इस फिल्म में वह दिखी हैं, शायद
फिर कभी ना दिखें। रणबीर का जवाब नहीं। बिना कुछ बोले वो बहुत कुछ कह गए
हैं। हालांकि चौकाती हैं इलियाना डि क्रूज। सौम्य...नाजुक...खूबसूरत। अभिनय
में भी उतनी ही लाजवाब, लगता ही नहीं कि पहली हिंदी फिल्म है।
बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की आत्मा है और गाने सांस के सरीखे हैं। संवादों की कमी अखरती नहीं। प्रीतम का शायद यह सबसे बेहतरीन काम होगा अब तक का।
हां, संपादन में थोड़ी कमियां जरूर रह गई हैं, लेकिन जब बर्फी शुद्ध घी की बनी हो तो आकार मायने नहीं रखता।
शुक्रिया अनुराग! इस मिठास भरी लाजवाब बर्फी के लिए।
बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म की आत्मा है और गाने सांस के सरीखे हैं। संवादों की कमी अखरती नहीं। प्रीतम का शायद यह सबसे बेहतरीन काम होगा अब तक का।
हां, संपादन में थोड़ी कमियां जरूर रह गई हैं, लेकिन जब बर्फी शुद्ध घी की बनी हो तो आकार मायने नहीं रखता।
शुक्रिया अनुराग! इस मिठास भरी लाजवाब बर्फी के लिए।
Labels:
अनुराग,
इलियाना डि क्रूज,
प्रियंका चोपड़ा,
बर्फी,
मेरे अल्फाज़,
रणबीर
Monday, September 3, 2012
बच्चे की जान लोगे क्या

अल-सुबह सड़कों पर कदमताल करते हुए कुछ दिलचस्प नजारे देखने को मिलते हैं। छोटे-छोटे, चुन्नू-मुन्नू बच्चे आंखें मींचे अपनी स्कूल वैन का इंतजार कर रहे होते हैं। पीठ पर बस्ते का बोझ, हाथ में खुली कोई किताब और आंखों पर चढ़ा मोटा चश्मा। उन आंखों में कभी झांककर देखो तो एक डर, एक खौफ सा नजर आता है। साथ में खड़े मां-बाप, ममता की मूरत नहीं, किसी पहरेदार सरीखे नजर आते हैं।
ऐसे ही एक बेटे-बाप की जोड़ी को हर रोज देखता हूं। बेटा सड़क किनारे खड़ा, हाथ में किताब थामे, अपनी स्कूल वैन का इंतजार कर रहा होता है। पिताजी अपने बेटे से दूर और स्कू टर के ज्यादा नजदीक नजर आते हैं। दोनों में संवाद नहीं। आगे चलकर यह संवादहीनता क्या असर डालेगी?
एक वाकया याद आ रहा है। एक मित्र अपने चार साल के बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराने गए। प्रिंसिपल महोदया बच्चे की उम्र सुनते ही बोलीं- सालभर पहले ही ले आते। अब तक तो यह काफी कुछ सीख चुका होता। यह सुनकर मित्र ने उन्हें खरा-खरा जवाब दे दिया, मैडम हम अपने बच्चे का बचपन नहीं छीनना चाहते थे। एक अन्य मित्र शान बघार रहे थे। हमारा बेटा तो फलां स्कू ल में पढ़ता है। इतनी तो सिर्फ उसकी फीस ही है। हर साल टॉप-थ्री में तो आता ही है। इतने गुणगान के बाद जब बच्चा सामने आया तो लगा कोई 'मरीज' है। हद से ज्यादा मोटा और आंखों पर वक्त से पहले चढ़ गया चश्मा। अपने में गुमसुम।
मैंने उसकी दिनचर्या जानी तो हैरान रह गया। सिर्फ 5 साल का बच्चा, सुबह 5:30 बजे स्कूल जाने के लिए तैयार हो जाता है। इससे पहले वह रात में 11 बजे तक जागकर टीवी भी देखता रहता है। एक बच्चे के लिए कम से कम 10 घंटे की नींद जरूरी होती है। क्या उसे जरूरत के मुताबिक पूरी नींद मिल रही है?
कहते हैं बच्चे देश का भविष्य होते हैं। ये कौन सा भविष्य तैयार हो रहा है भाई? क्या हम इंसानों के बजाए जीते-जागते रोबोट नहीं तैयार कर रहे हैं? तो जिम्मेदार कौन है? वह मां-बाप जो अपने लाडले से बेरहमी से पेश आ रहे हैं, या वो समाज जिसमें तरक्की के पैमाने बदल रहे हैं, या वो स्कूल जो अलसुबह से ही क्लास शुरू कर देते हैं, ताकि दोपहर में एक और शिफ्ट चलाकर वह मोटा मुनाफा कमा सकें?
निदा फाजली याद आ रहे हैं-
"बच्चों के छोटे हाथों को चांद सितारे छूने दो, चार किताबें पढ़कर ये भी हम जैसे हो जाएंगे"
(Published in News Today)
Saturday, July 14, 2012
मौसम-ए-जुदाई में बरसात
मौसम-ए-जुदाई में जो बरसात हुई
भीगने हम भी जा पहुंचे छत पर लेकिन
स्वाद बूंदों का अबकी कुछ खारा सा लगा
तुम्हारे आंसू भी इसमें शामिल तो नहीं?
पी गए हम इनको भी ग़म समझकर
भीगकर बैठे रहे बहुत देर तक ये सोचा
क्या पता इन बूंदों के बहाने
तुमने हमें सावन का कोई पैगाम भेजा हो
तुम्हारे साथ जो कभी आबाद रहती थीं
अभी तो हम हैं और है ये तन्हाई
कहाँ कि बारिश, कौन सा बरसात का मौसम
-----------------------------
बरसते मौसम से ये गुज़ारिश मेरी
अबकी बरसे तो तरसता ना छोड़े
इतनी बूंदें आ जाएँ मेरे हिस्से में
कि हरा-भरा हो जाए विरह का मौसम
भीगने हम भी जा पहुंचे छत पर लेकिन
स्वाद बूंदों का अबकी कुछ खारा सा लगा
तुम्हारे आंसू भी इसमें शामिल तो नहीं?
पी गए हम इनको भी ग़म समझकर
भीगकर बैठे रहे बहुत देर तक ये सोचा
क्या पता इन बूंदों के बहाने
तुमने हमें सावन का कोई पैगाम भेजा हो
(ये पक्तियां भी लिखी गयीं)
वो बाग़, वो शाख, वो गलियां सूनींतुम्हारे साथ जो कभी आबाद रहती थीं
अभी तो हम हैं और है ये तन्हाई
कहाँ कि बारिश, कौन सा बरसात का मौसम
-----------------------------
बरसते मौसम से ये गुज़ारिश मेरी
अबकी बरसे तो तरसता ना छोड़े
इतनी बूंदें आ जाएँ मेरे हिस्से में
कि हरा-भरा हो जाए विरह का मौसम
Monday, July 9, 2012
ज़िन्दगी में मौत
![]() |
| Courtesy: Google |
कल ही किसी ने गोली मार दी
आधी रात को
लहू से लथपथ अपने जिस्म को लिए
मैं तड़पता रहा बहुत देर तक
तमाम हसीन परछाईयाँ गुजरी मेरी तरफ से
मगर हाथ में थीं उनके नंगी तलवारें
मदद नहीं मांगी मैंने
डर था,
जान बची है देखकर, वो मेरा गला रेत देंगी
मौत हर पल करीब आती जा रही थी
तभी अलार्म बजा और नींद खुल गयी
सुबह से सोच रहा हूँ
अभी ज़िन्दगी में कितनी मौत बाकी है
आधी रात को
लहू से लथपथ अपने जिस्म को लिए
मैं तड़पता रहा बहुत देर तक
तमाम हसीन परछाईयाँ गुजरी मेरी तरफ से
मगर हाथ में थीं उनके नंगी तलवारें
मदद नहीं मांगी मैंने
डर था,
जान बची है देखकर, वो मेरा गला रेत देंगी
मौत हर पल करीब आती जा रही थी
तभी अलार्म बजा और नींद खुल गयी
सुबह से सोच रहा हूँ
अभी ज़िन्दगी में कितनी मौत बाकी है
Sunday, July 1, 2012
आम का मौसम और तुम्हारी यादें
![]() |
| तस्वीर गूगल से साभार |
वो बाग़ में आमों का झुरमुट
पेड़ पर चढ़ना और डालियाँ हिलाना
फिर पूछना तुमसे,
क्या कोई पका आम गिरा है
कोई जवाब न मिलना
और तुम्हारा कच्चे आमों पर लट्टू होना
कच्ची उम्र की तमाम यादें
इंटर या बीए के साल की
जब पहली बार बेहाल हुए थे
हाँ-हाँ उसी साल की
बदलते मौसम में तुम्हारा मेरे गाँव आना
बरसती बूंदों सा मुझ पर छा जाना
और तुम्हारे जाते ही गाँव का मौसम बदल जाना
फिर अगले साल तक पहली बारिश का इंतज़ार
और पहली जून से ही मेरा बेचैन हो जाना
बीत चुके हैं बरसों तुम्हे आये मेरे गाँव में
पर यादों का मौसम आबाद है तुम्हारी यादों से
लगता है जैसे सब कल ही की तो बात है
कभी फुरसत निकालो, फिर आओ
मेरे गाँव का मौसम बदल जाओ
हमने भी कई आम के पेड़ लगाये हैं
उनकी शाखों पर झूमती तुम्हारी अदाएं है
Wednesday, June 27, 2012
पिंकियों का मुसीबत काल
![]() |
| Published in News Today |
डिसक्लेमर- तमाम पिकिंयों से हार्दिक क्षमाप्रार्थना। आग्रह है कि इसे दिल पर ना लें, दिमाग से ही निबटा दें।
जबसे पता चला है कि 'पिंकी' महिला नहीं बल्कि पुरुष है, भारी मुसीबत खड़ी हो गई है। तमाम 'पिंकी' नाम की लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड उन्हें शक की निगाहों से देखने लगे हैं। बार-बार फोन करके और अन्य तरीकों से पुष्टि कर लेना चाहते हैं कि 'पिंकी' कहीं 'पिंका' तो नहीं। इन ब्वॉयफ्रेंडों का शक तब और गहरा होने लगता है जब उनकी 'पिंकी' नामक गर्लफ्रेंड दौड़ती नजर आती है। अपनी 'पिंकी' के चेहरे में उन्हें वही 'पिंकी' नजर आने लगती है जिसपर शक है कि वह 'पिंका' है। अगर ब्वॉयफ्रेंड अकेले फिल्म देखने के लिए बुलाता है और 'पिंकी' ना जाए तो ब्वॉयफ्रेंडों का शक और गहरा हो जा रहा है। एेसे में जिन ब्वॉयफ्रेंडों की गर्लफ्रेंडों का नाम 'पिंकी' है, उनके फ्रेंडों में भी यह बड़ी चर्चा का विषय है। भाई लोग अपने ही यार का मजाक उड़ाए डाल रहे हैं। अबे, देख लियो फिर मामला गड़बड़ ना हो जाए। अब बेचारे ब्वॉयफ्रेंड मुंह छुपाए घूम रहे हैं। एक भाई की गर्लफ्रेंड का नाम 'पिंकी' है। उसने अल्टीमेट उपनाम निकाला है अपनी गर्लफ्रेंड के लिए। किसी से इंट्रोडक्शन कराना हो तो कहता है, ये 'छुई-मुई' है।
लड़कों के परिजनों और प्रियजनों ने भी उन्हें चेतावनी दे डाली है। बेटा चाहे जो कर लेना पर किसी 'पिंकी' के चक्कर में ना पडऩा। बाद में लेने के देने पड़ जाएंगे, पता चला उधर 'पिंकी' मेडल और तमगे हासिल कर रही है और इधर तुम्हारा घर बर्बाद हो रहा है।
दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ ब्वॉयफ्रेंड ही नहीं, तमाम पति भी अपनी 'पिंकी' नाम की पत्नियों का नए सिरे से निरीक्षण-परीक्षण करने में जुट गए हैं। संयोगवश एक जनाब मिल गए जिनकी पत्नी का नाम 'पिंकी' था। बेचारे बेहद मायूस से नजर आए। पूछने पर पता चला कि भाई मामला तो ओके टेस्टेड है कि 'पिंकी' ही है, लेकिन जब हाथ में बेलन होता है वह किसी भी पिंका से ज्यादा खतरनाक नजर आती है।
उधर इस सिचुएशन में बेचारी पिंकियां भी परेशान हैं। एक 'पिंकी' नामक लड़की अपनी सहेली से बात कर रही थी। क्या मुसीबत है यार। पता नहीं कहां से 'पिंकी' टपक पड़ी। अगर ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमते वक्त गलती से भी किसी लड़की की तरफ निगाह चली जाती है तो ब्वॉयफ्रेंड अजीब हरकतें करने लगता है। ब्वॉयफ्रेंड के साथ होते हुए किसी सहेली का फोन आ जाए तो भी मुसीबत। कितनी सफाई देनी पड़ती है। वह बताए जा रही है। पता है मैं इस बार अपने स्कू ल के एथलेटिक्स इवेंट में पार्टिसिपेट करने वाली थी, लेकिन अब आइडिया ड्रॉप कर दिया है। ख्वामखाह कंट्रोवर्सी नहीं चाहती। बेचारी पिंकियां।
(Published in News Today)
Subscribe to:
Posts (Atom)






