दीपक की बातें

Hindi Blogs Directory

Saturday, September 10, 2011

फेसबुक पर लिख्‍ात-पढ़त

तुम्‍हारे आगोश में एक सदी का वक्‍त, जैसे एक लम्‍हें में गुजरा
शाम कतरा-कतरा ढलती रही, जिंदगी हमारे दरमियां सिमटती रही
 
तुम्‍हारी निगाहें हमें बुला रही थीं,
अदाएं तो बस कयामत ढा रही थीं
हर हुकूमत से लड़ जाएंगे,
इश्‍क किया तो ये हुनर सीखा है

तुम्‍हारा वजूद, मेरे जज्‍बात सलामत रहें,
तुम्‍हें नजर ना लगे, हमारा प्‍यार सलामत रहे
दो लफ्ज काफी नहीं हमारी मोहब्‍बत बयां करने के लिए
तुम चाहे कुछ भी कर जाओ, मैं तुम्‍हें यूं ही चाहता रहूंगा
(भारत की लगातार हार के बावजूद क्रिकेट का मोह नहीं छोड़ पाने पर)
नज़र से गुफ्तगू की कभी ज़बां नहीं खोली,
इज़हारे-ए-इश्‍क की ये अदा भी खूब रही।
कयासबाजियों में ही बीता वो दौर मोहब्‍बत का,
हम सही समझे तो भी ग़लत और ग़लत समझे तो भी ग़लत।
अरे फेसबुकिए मित्र, तुम बड़े अजनबी से लगते हो
कोई स्‍टेटस लाइक नहीं करते, कभी कमेंट नहीं करते
मोहब्‍बत की, प्‍यार की बातें
बेकार हैं इश्‍क के इजहार की बातें
जब मैं तुम्‍हारे ख्‍वाबों ख्‍यालों से दूर चला जाऊंगा
याद करना चाहोगी मुझे, पर मैं याद भी ना आऊंगा
अजीब पशोपेश से गुजर रहा हूं इन दिनों,
ना तुम्‍हारी याद आती है, ना तुम्‍हारा ख्‍याल जाता है
(इंग्‍लैंड में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन पर )
जिनके लिए मैंने रात की नींद कुर्बान कर दी
कम्‍बख्‍त मुझे दो पल की खुशी भी ना दे सके
(टी-20 में टीम इंडिया की हार पर )
वो मुस्कुराएँ तो दिल को कुछ सुकून मिले
पर वो जाने किस जन्म का बैर ठाने बैठे हैं.
कई दिनों से वो मेरी तरफ नहीं आये
कई दिनों से हम उनकी गली से नहीं गुज़रे
कई दिनों से निगाहों ने देखा नहीं उनको
खुदा खैर करे, उन्हें किसी की नज़र ना लगे.
सुना था तुम्हारे शहर में बेदर्द रहते हैं
आज हमको भी इस बात का अंदाज़ा हो गया.
जुदा होकर भी उसका अहसास दिल में अभी बाकी है,
उसके वजूद को हम ख्यालात में भी महसूस करते हैं.
फिर किसी मोड़ पर मुलाकात हो जाने की आस में,
हम उनकी मोहब्बत का दिया दिल में जलाये फिरते हैं.
ना साथी ना सहारा है,
ज़िन्दगी तनहा बंजारा है
निगाहें ढूँढती हैं चेहरा कोई पहचाना,
मगर इस भीड़ में हर शख्स अनजाना है.
 

Saturday, August 20, 2011

गुलजार के साथ सावन-१

गुलजार, मुकम्‍मल शायरी की एक मुकम्‍मल तस्‍वीर। जमाना बदल गया। संगीत की ताल बदल गई, मगर कुछ नहीं बदला तो वो एक हैं गुलजार। दो पीढि़यों पहले जो नजाकत और नफासत उनके शब्‍दों में थी, अब वो और बढ़ गई है। उनके अल्‍फाजों की अदाकारी पहले से ज्यादा शानदार हो गई है। पिछले दिनों उनका जन्‍मदिन था। इधर सावन भी अपने शबाब पर है तो नजर गई गुलजार के कुछ ऐसे नगमों पर जो सावन की अठखेलियों से सराबोर हैं।

वो ख्‍यालों की आवारगी, वो शब्‍दों की जुंबिश, वो भावनाओं का उतार-चढ़ाव कहां से लाते हैं। वो आशिकी, वो मौसिकी सब कहां रखते होंगे। कई बार जेहन हैरान होता है कि झक सफेद लिबास पहनने वाला वो शख्‍स शब्‍दों को इतनी रंगीनियत, ग़ज़लों को इतनी रूमानियत कैसे दे पाता होगा। अब तक आपको अंदाजा हो चुका होगा कि यहां जिक्र किसका हो रहा है। जी हां, गुलजार साहब। उनकी कलम से निकले अल्‍फाजों ने जाने कितनों को दीवाना बना रखा है। किसी एक गीत का जिक्र करना तो गुनाह होगा और अगर सबके जिक्र करने बैठूं तो शायद लिख ही ना पाऊं। मगर जब बात निकली है तो उसे पूरा करने के लिए तो कुछ नगमों का सहारा लेना ही पड़़ेगा। फिल्‍म 'प्रेम पत्र' का वो गीत 'सावन की रातों में ऐसा भी होता है, राही कोई भूला हुआ तूफानों में खोया हुआ राह पे आ जाता है।' लता मंगेशकर और तलत महमूद की आवाज में यह यूं तो प्रणय गीत है, मगर जरा इसके मायने गहराई से समझें तो पता चलता है कि कितनी बड़ी बात कह दी गई है।
बात सावन की चली है तो आइए गुलजार साहब के कुछ और नग़मों की बारिशों में भीग लें। फिल्‍म 'बीवी और मकान' का गीत 'सावन में बरखा सताए' भी एक बेहतरीन नगमा है। १९६८ में आई हृषिकेश मखर्जी की फि‍ल्‍म 'आर्शीवाद' का गीत 'झिर-झिर बरसे सावन अंखियां' भला कैसे भूला जा सकता है।
बरसात को भी सावन का एक हिस्‍सा ही माना जाता है, तो बरसात पर उनका लिखा फि‍ल्‍म 'बसेरा' का गीत 'जाने कैसे बीतेंगी ये बरसातें' भी एक बेहतरीन गीत है। वहीं १९८१ में आई फि‍ल्‍म 'नमकीन' का गाना 'फ‍र‍ि से आइयो बदरा विदेशी, तेरे पंखन में मोती जड़ूंगी' भी एक शानदार गीत है। इसमें नायिका बादल को पहले तो आमंत्रण देती है, लालच देती है, उससे तलैय्या किनारे मिलने का वादा भी करती है और फ‍र‍ि उसे काली कमलीवाले की कसम भी देती है। इसी फिल्‍म का एक और गीत 'बड़ी देर से मेघा बरसे हो रामा' भी है। दोनों ही गीतों को आशा भोंसले ने आवाज दी है।

सावन और बरसात पर गुलजार साहब के अभी कई गीत होंगे। तलाश जारी रहेगी, आपसे भी गुजारिश है कि अगर आपके जेहन में कुछ ऐसे गीत हों तो उसका जिक्र कमेंट बॉक्‍स में करें।

Wednesday, May 4, 2011

जब पहुंचा ओसामा ऊपर

ओसामा बिन लादेन मरने के बाद ऊपर गया. ऊपर भी बहुत तेजी के साथ ओसामा के मारे जाने कि खबर फ़ैल गयी. बल्कि वहां तो और पहले से ही लोगों को मालूम हो चुका था कि ओसामा मारा जाने वाला है. यह बात मालूम पड़ते ही सभी आत्माओं ने तैयारियां शुरू कर दी थीं, उसे देखने की. "ऊपरवाला सबसे तेज" नाम का न्यूज़ चैनल पल-पल की खबरे लोगों तक पहुंचा रहा था. "जहन्नुम लाइव" नाम का न्यूज़ चैनल तो और भी तेज है. उसने अपने एक रिपोर्टर को यमदूतों के साथ धरती पर भेज दिया. टीआरपी की लड़ाई में आगे रहने की ये उसकी चाल थी. वहीँ "नरक टाएम्स" और "अंधेरा अमर रहे" जैसे कुछ अखबार भी ओसामा की ख़बरों से रंगे पड़े थे।




खैर, नरक पुरम और स्वर्ग पुरम दोनों मोहल्लों के हर घर में तैयारी चल रही थी। हर आत्मा ओसामा को देखने जाना चाहती थी. एक महिला आत्मा अपने पति आत्मा से कह रही थी, ये जी, नई साडी ला दीजिये ना. इतना नामी गिरामी आदमी आ रहा है ऊपर उसे देखने जायेंगे, तो थोडा अच्छा कपडा चाहिए ना.




कुछ सम्मानित ढंग कि आत्माएं एक जगह जुटी हुई थी। चेहरे पर चिंता की लकीरे. तभी एक सज्जन पुरुष आत्मा वाला बोलटी हैं. हमें यमराज महोदय से बात करनी होगी. ऐसे खतरनाक और कलुषित मानसिकता के व्यक्ति को हम जहन्नुम में भी बर्दास्त नहीं करेंगे। उसके लिए स्पेशल सेल बनायीं जाए. उसे सबसे अलग रखना चाहिए.




एक और जगह पर कुछ और आत्माएं जुटी हुई थीं। सबके चेहरे पर एक तरह का सुकून है. कुछ ख़ुशी सी है. एक दुष्ट पुरुष आत्मा आगे आके बोलना शुरू करती है. कितने दिनों से इस शुभ घडी का इंतज़ार था. जो मिशन धरती पर अधूरा रह गया, उसे हम यहाँ पूरा करेंगे. हमारा आका आ रहा है. उसके स्वागत में कोई कमी नहीं होनी चाहिए. हर इंतज़ाम ढंग से और पूरा होना चाहिए.




यमराज सबसे ज्यादा परेशान। कुछ दूतों ने पूछा क्या बात है महाराज, तो भड़क गए. क्या बताएं कि तीन दिन से सीआईऐ और आईएसआई एजेंटों की आत्माओं ने परेशान करके रखा है. कह रहे हैं कि ओसामा की आत्मा के यहाँ आते ही हमारे हवाले कर दो. अब बताओ भला मैं क्या करूं.




जब ओसामा ऊपर पहुंचा तो एकदम परेशान। बोला हमको वापस पाकिस्तान भेज दो...............




Wednesday, April 6, 2011

मेरे पास कप है



सचिन तेंदुलकर और वर्ल्ड कप , एक सपना, एक ख्वाहिश, एक कसक. हाइड एंड सीक से भरी एक ऐसी दास्तान जिसमें दिल तोड़ देने वाले कई लम्हे भी आए. ब्रायन लारा से उनका कंपैरिजन किया गया। कहा गया डॉन ब्रैडमैन उनसे बेहतर बैट्समैन थे. आज अगर ब्रायन लारा कहें कि मेरे पास टेस्ट क्रिकेट में 400 रनों की इनिंग्स का रिकॉर्ड है तो सचिन भी फख्र से कह सकते हैं, मेरे पास कप है।


जहां देखा था सपना, वहीं हुआ पूरा सचिन का वर्ल्ड कप ड्रीम पूरा हुआ। वहीं, जहां से उन्होंने यह सपना देखना शुरू किया था। उसी मुंबई की सरजमीं पर, जहां सचिन ने क्रिकेट की एबीसीडी सीखी थी। सचिन खुद कहते हैं, ‘जब मैं बच्चा था तो मैं इस सपने के साथ बड़ा हुआ कि एक दिन वर्ल्ड कप हाथ में उठाउंगा।’ 1989 में सचिन ने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद उन्हें 1992 में पहला वल्र्ड कप खेलने का मौका मिला. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हुए इस वर्ल्ड कप में सचिन ने शानदार बैटिंग की थी। सात मैचेज में उन्होंने 283 रन बनाए थे, मगर टीम इंडिय का सफर पहले राउंड में ही खत्म हो गया।


1996 का दर्द


अब 1996 की बारी थी। भारत, श्रीलनका और पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप के होस्ट थे। अपनी जमीन पर खेले गए इस मुकाबले में पूरी उम्मीद थी कि टीम इंडिया विजेता बनेगी। जब सफर सेमीफाइनल त· पहुंचा तो सचिन का बचपन का सपना पूरा होता लगा. मगर शायद अभी और इंतजार बाकी था. सेमीफाइनल में श्रीलंका से हार के साथ इंडिया का वर्ल्ड कप में सफर खत्म हो गया. सचिन के बालसखा आंसुओं में डूब गए और पूरा देश गम के सागर में। सचिन ने 7 मैचेस में 523 रन बनाए थे।


1999 का वर्ल्ड कप


ख्वाब आगे-आगे भाग रहा था और सचिन ख्वाबों ·ा पीछा ·रने में लगे हुए थे, 1999 का वर्ल्ड कप आ गया था। इंग्लैंड की धरती पर अजहरुद्दीन की कप्तानी में इंडियन टीम पहुंच चुकी थी। मगर साउथ अफ्रीका और जिंबॉब्वे के हाथों मिली हार ने टीम का आगाज खराब कर दिया। जिंबॉब्वे के मैच से पहले सचिन को वापस इंडिया आना पड़ा. वह अपने पिता को खो चुके थे. इस नाजुक क्षण में भी सचिन नहीं टूटे और वापस लौटकर अगले मैच में केन्या के खिलाफ सेंचुरी बनाई. टीम किसी तरह सुपर सिक्स तक तो पहुंची, मगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी। सचिन ने 7 मैचेस में 253 रन बनाए थे.


2003 की कसक


अगला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर 2003 में खेला गया. यह एक ऐसा वर्ल्ड कप था, जहां सचिन का सपना पूरा तो नहीं हुआ पर वह इसके काफी करीब तक पहुंच गए थे. फाइनल में कंगारुओं के खिलाफ मिली हार ने एक बार फिर उन्हें मायूस कर दिया. सौरव गांगुली की कप्तानी और सचिन की टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग के बावजूद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. सचिन ने इस वर्ल्ड कप में 11 मैच में 673 रन बनाए. वेस्टइंडीज में 2007 में हुआ वर्ल्ड तो टीम इंडिया के लिए एक भूल जाने वाला डरावना ख्वाब साबित हुआ. पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टीम उबर नहीं सकी। पहले ही राउंड से टीम बाहर हो गई. पर्सनल लेवल पर भी सचिन के लिए टूर्नामेंट यादगार नहीं रहा, 3 मैचेस में वह सिर्फ 64 रन ही बना सके ।


एंड ही इज चैम्पियन


मगर कहते हैं ना कि इंतजार का फल मीठा होता है. आखिर सचिन का सपना पूरा हुआ. वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उन्होंने चूमने का स्वाद उन्होंने महसूस किया. इस बीच ना जाने कितने कसैले एक्सपीरियंस हुए, मगर सचिन ने अर्जुन की तरह सिर्फ वर्ल्ड कप पर निगाह जमाए रखी और आज वह उनके पास है।



4 अप्रैल को i next में publish

Tuesday, March 29, 2011

आखिरी मुलाकात


इंडिया-पाकिस्तान के बीच मैच हो और सचिन तेंदुलकर-शोएब अख्तर राइवलरी की चर्चा ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता अपनी टीमों के लिए दोनों ही आइकान. अगर सचिन को इंडिया में क्रिकेट के गॉड का दर्जा हासिल है तो शोएब अख्तर भी पाकिस्तान में किसी स्टार से कम नहीं हैं. अब बुधवार को होने वाले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में यह दोनों योद्धा आखिरी बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर, एक रेकॉर्ड्स का बेताज बादशाह है तो दूसरा स्पीड का शहंशाह. क्रिकेट के मैदान पर दोनों की भिड़ंत के कई किस्से मशहूर हैं। जब-जब अख्तर ने जुबान से जंग का आगाज किया है, सचिन ने अपने बल्ले से जवाब दिया है. 2003 वर्ल्ड के दौरान सेंचुरियन के मैच को भूल सकता है भला. मैच से पहले शोएब अख्तर का बड़बोलापन और मैच में सचिन की धमाकेदार इनिंग्स. हिसाब चुकता और वर्ल्ड कप से पाकिस्तान का पत्ता साफ. यही सचिन का अंदाज रहा है. चुपचाप अपने विरोधी का कत्लेआम. कभी कलाई के सहारे शानदार फ्लिक, कभी घास छीलता कवर ड्राइव तो कभी बॉलर के पैरों के पास से निकलता स्ट्रेट ड्राइव. किसी मंझे हुए कलाकार की तरह वह अपनी इनिंग्स को एक मुकम्मल मुकाम तक पहुंचाते हैं. अपने करियर में सचिन ने सिर्फ रेकॉर्ड्स का पहाड़ ही नहीं खड़ा किया, बल्कि विरोधियों के दिलों में भी अपने लिए सम्मान पैदा किया. यहीं पर शोएब अख्तर पिछड़ जाते हैं. उनके टैलेंट, उनकी तेजी और विकेट टेकिंग एबिलिटी पर किसी को शक नहीं रहा है. जरा याद कीजिए, बाउंड्रीलाइन के करीब से लहराती जुल्फों और लयबद्ध एक्शन के साथ अख्तर का रनअप. करीब सौ मील की रफ्तार से बैट्समैन के कान करीब से सनसनाती हुई निकलती उनकी बॉल. फिर विकेट मिलने के बाद पक्षियों की तरह हाथ लहराते अख्तर का दौडऩा इस वर्ल्ड कप के बाद सिर्फ कैमरों में कैद होकर रह जाएगा. हालाँकि उनके करियर के कई निगेटिव प्वॉइंट्स भी रहे. उनकी तुनकमिजाजी, गुस्से और बदजुबानी ने वर्ल्ड क्रिकेट में उनके तमाम क्रिटिक पैदा कर दिए. यहां तक पाकिस्तान में भी उनके सपोर्टर्स का टोटा देखने को मिला है. टीम के साथियों से झगड़ा, डोपिंग का दाग, ड्रग्स का दंश हमेशा अख्तर का दामन दागदार करता रहा. इन सबके बावजूद हम तो यही कहेंगे, बहुत याद आओगे शोएब !


27 मार्च को i next के sunday issue में प्रकाशित

Wednesday, March 9, 2011

बीबीसी की याद में

बीबीसी, कई यादें जुडी हैं इस नाम के साथ। जब कल मुकुल सर के ज़रिये इस बात की जानकारी मिली कि बीबीसी हिंदी की एक सर्विस जारी रहेगी तो दिल को काफी तसल्ली मिली। हालाँकि संतोष तो तभी मिलेगा जब सभी सर्विस्सेस जारी होने की खुशखबरी मिलेगी।
खैर, जेहन में बीबीसी की कई बातें आज भी ताज़ा हैं। मैं छठी या सातवीं में पढता था। घर में बीबीसी खूब सुनी जाती थी। (अभी भी चाचा जी सुनते हैं ) शाम को साढ़े सात बजते ही रेडियो पर बीबीसी की सिंग्नेचर ट्यून बजती, और फिर आवाज आती, 'बीबीसी की तीसरी सभा में आपका स्वागत है, मैं मधुकर उपाध्याय, इस सभा .........पहले आप सुनिए अन्तराष्ट्रीय समाचार......और फिर जैसे ही समाचार ख़त्म होते, सिंग्नेचर ट्यून बजती और रेडियो से पहले मैं बोल उठता, 'आज कल' सच एक जूनून था। जैसे जैसे बड़ा होता गया ये जूनून एक मुकम्मल नशा बन गया। अचला शर्मा, रेहान फजल, ब्रजेश उपाध्याय, ममता गुप्ता, और भी कई नाम। मैं इन्हें सुनता और बाद में इनकी नक़ल करता। कहना गलत नहीं होगा कि पत्रकारिता में आने कि लगन यहीं से लगी....
ये तो बीते दिनों कि यादें है। अब तो कभी कभी ही बीबीसी सुन पता हूँ, मिस तो करता ही हूँ........

Tuesday, February 22, 2011

प्रियंका के खूबसूरत गुनाह


एक हसीना, सात खून, मगर चेहरे पर ज़रा भी शिकन नहीं। हर खून के साथ प्रियंका का हुस्न और भी निखरता गया। इसी तरह उनका अभिनय भी। आगे चलकर प्रियंका की बेहतरीन फिल्मो में शामिल होगी सात खून माफ़। जहाँ तक विशाल भरद्वाज की बात है तो, वह तो उस्ताद ही हैं। प्रियंका ने अपने रोल के साथ पूरी तरह से इंसाफ किया है। एक महिला की अधूरी ख्वाहिशों को उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से परदे पर उतारा है। सुजैना के रूप में हमारे सामने एक ऐसी महिला है जिसके पास खूब सारी दौलत , नौकर चाकर हैं, उसके हर हुक्म की तामील होती है। मगर फिर भी वह खुद को अधूरा महसूस करती है । एक जिद है। सपनो को लेकर उसके अन्दर एक तड़प वह। वह चाहती है कि कोई मिले उसे जो मोहब्बत के मतलब बताये, जिंदगी के सफ़र में उसका सहारा बने। मगर स्वार्थी पुरुषों की दुनिया में उसे हर बार निराश होना पड़ता है। अपने पात्र के हर अक्स को उभरने में प्रियंका सफल रही हैं। हर भाव की कसक उनके चेहरे पर साफ झलकती है। निश्चित तौर पर विशाल तारीफ़ के हक़दार हैं की उन्होंने प्रियंका से शानदार कम लिया है।


पहले भी वह ऐसी शानदार फिल्मे बना चुके हैं और आने वाले वक्त में कुछ और शानदार फिल्मे देखने को मिलेंगी, प्रियंका से भी, विशाल से भी...........