Sunday, June 30, 2013
Saturday, June 22, 2013
गुजर जाता हूं
गुजर जाता हूं बहुत जल्दी से तुम्हारी राह से
कि तुम फिर मिल न जाओ इसलिए कतराता हूं
तुमसे मिलने के लिए कितने बहाने करता था
तुम्हारी गली तक आने को बेकरार रहता था
एक बार, दो बार, तीन बार, चार बार
और अनगिनत बार, जाने कितनी बार
मगर अब ये सिलसिला टूट चुका है
तुम तो वहीं हो, पर दिल अब रूठ चुका है
अब तो 10 किलोमीटर का अतिरिक्त फासला तय कर जाता हूं
सिर्फ तुम्हारी गली से बचने के लिए
जाने कहां—कहां से गुजर जाता हूं!

Wednesday, May 1, 2013
गुडनाइट मैसेज
उस रात मैं बहुत देर तक
इंतजार करता रहा
नौ बजे, फिर साढ़े नौ
और दस बजे तक
नहीं आया
तुम्हारा गुडनाइट मैसेज
मेरा ध्यान मोबाइल पर ही लगा था
सारे रास्ते
जेब से निकालकर चेक करता रहा
घर पहुंचकर खाना खाने बैठा
मगर हाथ बार—बार मोबाइल तक पहुंच जाता
दोस्तों ने हड़काया
साले, खाना तो ठीक से खा ले!
किताब लेकर पढ़ने बैठा
और आधे घंटे में दस बार इनबॉक्स टटोला
फिर झपकी आ गई
ख्वाब में तुम्हारा एसएमएस पढ़ रहा था
मुस्कुराया और सो गया
काश, मैं ख्वाब में ही रहता
क्योंकि सुबह तक नहीं आया था
तुम्हारा कल का गुडनाइट मैसेज!
इंतजार करता रहा
नौ बजे, फिर साढ़े नौ
और दस बजे तक
नहीं आया
तुम्हारा गुडनाइट मैसेज
मेरा ध्यान मोबाइल पर ही लगा था
सारे रास्ते
जेब से निकालकर चेक करता रहा
घर पहुंचकर खाना खाने बैठा
मगर हाथ बार—बार मोबाइल तक पहुंच जाता
दोस्तों ने हड़काया
साले, खाना तो ठीक से खा ले!
किताब लेकर पढ़ने बैठा
और आधे घंटे में दस बार इनबॉक्स टटोला
फिर झपकी आ गई
ख्वाब में तुम्हारा एसएमएस पढ़ रहा था
मुस्कुराया और सो गया
काश, मैं ख्वाब में ही रहता
क्योंकि सुबह तक नहीं आया था
तुम्हारा कल का गुडनाइट मैसेज!
Friday, March 22, 2013
मां और स्याह रातों की यादें
जुल्म की तमाम कहानियां
खुद की आंखों से देखी हुईं
तमाम स्याह रातों में
सिसकियां, सुबकियां
बाप के थप्पड़ों की गूंज
मां का रोते हुए रात गुजार देना
खौफ, दहशत और गुस्से से
सहमता, टूटता मेरा बालमन
सुबह होते ही मां जैसे सब भूल जाती
किचन में कलछी की खन—खन
रात में जख्मी कलाइयां
हाथ पर बने लहू के धब्बे
और मां बना रही होतीं
पिताजी की फेवरिट सब्जी
इस राज को आज तक समझ नहीं पाया
मां की सहनशीलता थी या बाप का कायरपन
आज भी जब किसी घर से
'मर्दानगी' की आवाज आती है
मैं हर बार
अंदर तक सुलग जाता हूं।
खुद की आंखों से देखी हुईं
तमाम स्याह रातों में
सिसकियां, सुबकियां
बाप के थप्पड़ों की गूंज
मां का रोते हुए रात गुजार देना
खौफ, दहशत और गुस्से से
सहमता, टूटता मेरा बालमन
सुबह होते ही मां जैसे सब भूल जाती
किचन में कलछी की खन—खन
रात में जख्मी कलाइयां
हाथ पर बने लहू के धब्बे
और मां बना रही होतीं
पिताजी की फेवरिट सब्जी
इस राज को आज तक समझ नहीं पाया
मां की सहनशीलता थी या बाप का कायरपन
आज भी जब किसी घर से
'मर्दानगी' की आवाज आती है
मैं हर बार
अंदर तक सुलग जाता हूं।
Wednesday, March 6, 2013
क्यों हार रहे हैं कंगारू
हैदराबाद टेस्ट हारने के बाद अचानक ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्षमताओं पर सवाल उठने लगा है। हालांकि पिछले काफी समय से टीम में उठापटक चल रही है, लेकिन इस भारतीय दौरे कंगारू जितने कमजोर दिख रहे हैं, शायद पहले कभी नहीं दिखे। कंगारुओं के भारत के प्रदर्शन को अगर हाल ही अंग्रेजों के प्रदर्शन की रोशनी में रखकर देखें तो यह सवाल और मौजूं हो जाता है। इंग्लैंड की टीम भारत को भारत की धरती पर पटखनी देकर गई थी।
एक विजेता की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि वह अपने विपक्षी की ताकत को ही उसकी कमजोरी बना दे। इंग्लैंड की टीम ने यही किया था। 'स्पिन का तोड़ स्पिन' के फॉर्मूले को अपनाकर अंग्रेजों ने भारत को बेबस कर दिया। इसके पीछे उनकी पूरी तैयारी थी। उन्होंने अपनी टीम में ग्रीम स्वान के साथ-साथ मोंटी पनेसर को भी शामिल किया था। इसके अलावा स्पिन खेलने की भी उन्होंने अच्छी-खासी प्रैक्टिस की थी। वहीं अगर कंगारुओं की टीम पर ध्यान दें तो उनके पास एक क्वॉलिटी स्पिनर की कमी है। हालांकि नाथन लियोन ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें कप्तान क्लार्क की अदूरदर्शी रणनीति का शिकार होकर बाहर बैठना पड़ा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क की रणनीतिक गलतियों ने भी टीम का बेड़ा गर्क करने में अहम भूमिका निभाई। हैदराबाद टेस्ट में उनका टीम कांबिनेशन अजीब सा था। इसमें चार ओपनिंग बल्लेबाज थे, तीन ऑलराउंडर थे और जेवियर डोहार्थी जैसा स्पिनर था जो बरसों बाद वापसी कर रहा था।
डोहार्थी ने मैच में तीन विकेट तो लिए, लेकिन यह तीनों पुछल्ले बल्लेबाजों के थे। उनसे ज्यादा प्रभावी ग्लेन मैक्सवेल साबित हुए जिन्होंने मुरली विजय, धोनी, जडेजा और कोहली को आउट किया।
असल में देखा जाए तो यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ विडंबना ही है। आज तक वह कभी भी भारतीय धरती पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाई। कुछ बड़े नामों के संन्यास के साथ कंगारुओं के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। माइकल हसी, रिकी पोंटिंग, हेडन जैसे खिलाड़ी जा चुके हैं। आने वाले नए खिलाड़ी प्रतिभावान तो हैं, लेकिन उनके सामने अभी खुद को जमाने की चुनौती है। कंगारू हमेशा से मारक क्षमता वाले रहे हैं और इस बार उनमें इसी मारक क्षमता का अभाव नजर आ रहा है।

Tuesday, February 26, 2013
फिर एक ख्वाब
फिर एक ख्वाब ने डरा दिया
दादी—मां की तमाम तरकीबें याद आ गईं।
बचपन में उठ जाता था जब पसीने—पसीने होकर
पता नहीं कैसे वो जान जातीं
कोई डरावना सपना देखा होगा!
हनुमान चालीसा गातीं,
सिरहाने लोहे का चाकू रखतीं
सिर पर हाथ फेरतीं तो डर गायब, नींद आ जाती।
तब से कई सपने देखे,
और सपनों में मंजिलों के रास्ते!
उन मंजिलों की तलाश में,
मुसाफिर बनकर भटक रहा हूं।
और अब सपने अक्सर डरा दिया करते हैं!

Saturday, February 16, 2013
जम्मू—कश्मीर का हीरो, परवेज रसूल
क्या आप परवेज रसूल को जानते हैं? शायद नहीं। चलिए आपको बता देते हैं। परवेज रसूल जम्मू कश्मीर की रणजी टीम से खेलते हैं और इन दिनों बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम में शामिल हैं। वह भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। कल उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कंगारुओं का कड़ा इम्तिहान लेते हुए सात विकेट झटक डाले। एक तरफ जब अफजल गुरू की फांसी के बाद जम्मू कश्मीर जल रहा है, परवेज रसूल वादियों से किसी खुशनुमा बयार की तरह आए हैं।
क्रिकेट के आसमान में भी परवेज रसूल की बहुत चर्चा नहीं है। वजह वह उस प्रदेश की टीम के सदस्य हैं, जो गोलियों, पत्थरों और प्रदर्शनों के लिए सुर्खियों में रहता है, बजाए किसी क्रिकेटर के प्रदर्शन के। वैसे परवेज के लिए भी जिंदगी बहुत आसान नहीं रही है। एक ऐसा भी दौर आया था जब लगा, चीजें हाथ से छूट जाएंगी। गेंद और बल्ले को लेकर देखे ख्वाब बिखरते से लग रहे थे।
यह बात अक्टूबर 2009 की है। जम्मू-कश्मीर की टीम कर्नल सीके नायडू टूर्नामेंट खेलने के लिए कर्नाटक में थी। यहीं जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि रसूल के किट बैग में विस्फोटक है। इसके बाद रसूल को थाने में बिठा लिया गया। हालांकि बाद में वह पाक-साफ निकले, लेकिन इस घटना ने उन्हें हिलाकर रख दिया था। कई रातें उन्होंने बेचैनी में गुजार दीं। नींद गायब थी। क्रिकेट छोड़ देने तक का ख्याल मन में आने लगा था। फिर अचानक चीजें बदलीं। रसूल ने बल्ला हाथ में पकड़ा और गेंद के साथ दूसरी तमाम चीजों को हिट करना शुरू कर दिया।
उस बात को लंबा अरसा बीत चुका है। दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने वाला यह हरफनमौला क्रिकेटर अब बस अपने खेल पर ध्यान देता है। 17 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके नाम 3 शतक और 2 अर्धशतकों के साथ 46 विकेट भी हैं। यह रसूल की साधना का फल है कि कल उसने कंगारुओं को तिगनी का नाच नचा डाला। एक ऐसे वक्त में जब भारतीय टीम एक अदद क्वॉलिटी ऑफ स्पिनर को तरस रही है। आर आश्विन फॉर्म में नहीं हैं, मजबूरन हमें वापस हरभजन सिंह की तरफ देखना पड़ा है। कंगारू चुनौती दे रहे हैं कि भारतीय स्पिनरों को देख लेंगे, कौन जाने बारूदों की गंूज के बीच क्रिकेट का ककहरा सीखा यह शख्स भारतीय गेंदबाजी की नई तोप साबित हो जाए!

Subscribe to:
Posts (Atom)